उप जिला शिक्षा अधिकारी बोडा के नेतृत्व में चला कार्यालय का सफाई अभियान
उप जिला शिक्षा अधिकारी बोडा के नेतृत्व में चला कार्यालय का सफाई अभियान
बीकानेर। स्थानीय संयुक्त निदेशक कार्यालय स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग बीकानेर में आगामी दीपावली पर्व की तैयारी के तहत पूरे कार्यालय की अच्छी तरह सफाई के साथ मां लक्ष्मी और गणेश पूजा सजावट कार्यक्रम आयोजित किया गया । उप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनिल बोड़ा ने बताया कि इस दौरान स्वयं संयुक्त निदेशक डॉ अरुण शर्मा ने पूरे कार्यक्रम की अगुवाई की जबकि रामकिशोर पटेल, इला पारीक , राजश्री राठौड़, शिव पारीक, प्रभुदायल सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सजावट, सफाई,पूजा मे सहयोग किया। इला पारीक ने शानदार रंगोली भी बनाई। अरुण शर्मा ने समस्त प्रगाण को पॉलीथिन मुक्त करने का फैसला किया की कोई भी पॉलीथिन सामग्री उपयोग न ले। दीपावली पर्व तक रोजाना सुंदरता और स्वच्छता का कार्यक्रम प्रांगण में आयोजित होगा और पूरे कार्यालय को रोशनी तथा रंग बिरंगी रंगोली आदि से सजाया जायेगा तथा संभाग की सभी स्कूलों को भी इस कार्य हेतु आदेशित कर प्रेरित किया जायेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ