Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में राजकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल ‘उन्नयन’, 22 अधिकारियों ने किया पुनः निरीक्षण

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में राजकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल ‘उन्नयन’, 22 अधिकारियों ने किया पुनः निरीक्षण

बीकानेर में राजकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल ‘उन्नयन’, 22 अधिकारियों ने किया पुनः निरीक्षण

पहले निरीक्षण से अब तक हुए बदलावों का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद, लिया फीडबैक

बीकानेर, 15 अक्टूबर। जिले के राजकीय छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए नवाचार ‘उन्नयन’ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन की पहल पर यह पहल की गई। इसके तहत जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने 22 अगस्त को इन सभी छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न कमियों और आवश्यकताओं का चिन्हीकरण करते हुए इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसी श्रृंखला में गुरुवार को जिले के 22 अधिकारियों ने राजकीय छात्रावासों का पुनः निरीक्षण किया। पूर्व में दिए गए निर्देशों की पालना की समीक्षा की। यहां आवासित विद्यार्थियों से चर्चा की। छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, आवास, भोजन एवं रसोई की स्थिति, सुरक्षा, खेलकूद एवं मनोरंजन आदि से जुड़ी व्यवस्थाएं देखी। बच्चों की पढ़ाई के बारे में जाना। गुरुवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, नगर निगम सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला सहित अन्य विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इन छात्रावासों का निरीक्षण किया। साथ ही पूर्व एवं वर्तमान निरीक्षण के दौरान आए बदलाव से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में प्रारम्भ किया गया यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा तथा अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इनका निरीक्षण किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: