अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
बीकानेर। पलाना गांव में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर चांदी, सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक की रिपोर्ट पर देशनोक थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर पुलिस के अनुसार, पलाना निवासी जगदीश चन्द्र सोनी (63) पुत्र हीरालाल सोनी ने रिपोर्ट दी कि उनकी गांव में दुकान है। दुकान करीब दो दिन से नहीं खोली गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान की छत के रास्ते ऊपर लगे चैनल गेट का ताला तोडक़र अंदर घुस गए और सामान चोरी कर ले गए।
ाई किलो चांदी और सोने के आभूषण चोरी परिवादी के अनुसार, दुकान से चांदी की मिंटियां व अन्य सामान, चांदी की बिछिया, चूडिय़ां, सिक्के और पायल सहित करीब ढाई किलो चांदी चोरी हुई है। इसके अलावा पुराने सोने के आभूषणों में ओम, लौंग, बालियां, अंगूठी, पुराना पेंडल और मंगलसूत्र सहित करीब 16 ग्राम सोने के सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान में रखे करीब 12 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए।
देशनोक पुलिस ने दर्ज किया मामला
जगदीश चन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर देशनोक थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक आनंद सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ