अज्ञात चोरों ने घर के मकान के ताले तोडक़र हजारों रुपये नगदी व सोना-चांदी लेकर हुए फरार
अज्ञात चोरों ने घर के मकान के ताले तोडक़र हजारों रुपये नगदी व सोना-चांदी लेकर हुए फरार
बीकानेर। नोखा के रोड़ा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान के ताले तोडक़र 25 हजार रुपए नगदी, सोने का लॉकेट, पानी की मोटर और मिक्सी ओर अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गंगाराम बिश्नोई का मकान गांव के जंभेश्वर मंदिर के पास स्थित है। पीडि़त अपने परिवार के साथ ढाणी में निवास करता है।शनिवार रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुसे ताले तोड़ लिए और सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों को जब सुबह ताले टूटने की जानकारी मिली तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना देकर बुलाया। नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जानकारी लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सरपंच ऋषिराज सिंह ने बताया गांव में पिछले काफी समय से चोरियां हो रही है लेकिन अब तक एक भी चोर पकड़ा नहीं गया है जिसके कारण गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ