अज्ञात चोर ने एल्यूमिनियम सामान को किया पार, कैमरे में कैद हुई घटना
अज्ञात चोर ने एल्यूमिनियम सामान को किया पार, कैमरे में कैद हुई घटना
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी हनुमानराम सुथार निवासी जैन कॉलेज के पास, गंगाशहर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।रिपोर्ट के अनुसार परिवादी का जैन कॉलेज के पास एक बाड़ा है, जहां वह बसों से संबंधित सामान रखता है। घरेलू कार्यों के चलते वह कुछ दिनों से बाड़े पर नहीं जा पाया था। 26 अक्टूबर को जब वह बाड़ा संभालने पहुंचा तो वहां रखी एल्यूमिनियम की तीन बॉटम और तीन प्रोफाइल गायब मिलीं।परिवादी ने बाड़े की देखभाल करने वाले विष्णु से जानकारी ली, लेकिन उसे भी चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद पास स्थित कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक स्कूटी से आया और दूसरे व्यक्ति ने उसे पॉलिथिन में पैक एल्यूमिनियम की तीन बॉटम और तीन प्रोफाइल देकर रवाना किया।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ