Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात बदमाशों ने टैक्सी चालक के पैर बांधकर मारपीट कर लूट के बाद खड्डे में फैंका

Bansal sadi
4 months ago
अज्ञात बदमाशों ने टैक्सी चालक के पैर बांधकर मारपीट कर लूट के बाद खड्डे में फैंका


अज्ञात बदमाशों ने टैक्सी चालक के पैर बांधकर मारपीट कर लूट के बाद खड्डे में फैंका
बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट और लूट की गंभीर वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ड्राइवर को घायल कर उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया, फिर उसे खड्डे में फेंककर टैक्सी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़त ओमप्रकाश कड़वासरा, निवासी पलाना, बीकानेर में तीन पहिया टैक्सी चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह गंगानगर चौराहे पर टैक्सी लेकर खड़े थे। तभी चार युवक आए और नौरंगदेसर भारतमाला पुलिया तक छोडऩे की बात कहकर टैक्सी में बैठ गए।
भाड़ा तय होने के बाद ओमप्रकाश उन्हें लेकर रवाना हुए। सुबह लगभग 6:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रायसर से आगे एक सुनसान जगह पर एक युवक ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर टैक्सी रुकवाई।
जैसे ही ड्राइवर ने वाहन रोका, पीछे बैठे तीन युवकों ने उसके गले में गमछा डालकर नीचे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड से ओमप्रकाश के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने ओमप्रकाश की जेब से 2000 रुपए नकद और मोबाइल छीन लिया। एक आरोपी टैक्सी की स्टीयरिंग पर बैठकर वाहन चलाने लगा, जबकि अन्य ने भारतमाला पुलिया के पास ओमप्रकाश के हाथ-पैर बांधकर उसे एक खड्डे में फेंक दिया।
संयोगवश, उसी समय वहां से गुजर रहे रामेश्वर लाल जाट ने घायल ओमप्रकाश की मदद की और उसे नापासर अस्पताल पहुंचाया।
नापासर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि वारदात को लेकर एक टीम गठित की गई है। यह टीम आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही टैक्सी और चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: