खुलासा न्यूज, बीकानेर। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के आपसी सहयोग से आठ स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई। इनमें मुख्य रूप से बीछवाल प्राइवेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गंगानगर चौराहा, बड़ा हनुमान जी मंदिर के पास तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नया शहर उपखंड कार्यालय के बाहर प्याऊ स्थापित कर उनका विधिवत उद्घाटन किया गया।
यह कार्य जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के इंजीनियरों ने आमजन को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया तथा जल बचत की तकनीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही जल संरक्षण के संदेश विभाग द्वारा संचालित टैंकरों पर भी लगाए गए।
अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों द्वारा 39 पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई का सत्यापन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नरेश रेगर, धर्मेंद्र, नितेश सागर, सुभाष जनागल एवं रितु मिशन सहित सहायक अभियंता अंकुर जाटव एवं रवि चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ