Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ग्राम रथ अभियान के तहत 27 ग्राम पंचायतों में पहुंचा रथ, 11 हजार से अधिक लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

2 months ago
ग्राम रथ अभियान के तहत 27 ग्राम पंचायतों में पहुंचा रथ, 11 हजार से अधिक लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को जिले के 27 ग्राम पंचायत में 11 हजार 266 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

 


बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा के कालू, नाथवाना, राजपुरा, अर्जुनसर, साबनिया, शेरपुरा, रामबाग व महाजन, नोखा के जसरासर, गजसुखदेसर, बिलनियासर, बागसेउ और मैनसर, श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर व जेतासर, खाजूवाला के 8 केवाईडी, 17 केवाईडी, 20 बीडी, 14 बीडी, 22 केवाईडी व 2 केडब्ल्यूएम में तथा कोलायत विधानसभा के नौखड़ा, टोकला, भाने का गांव, दियातरा व खारिया पतावतान में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 21 हजार से अधिक प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: