Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत इतने माह से फरार गांजा सप्लायर को दबोचा

Bansal sadi
4 months ago
एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत इतने माह से फरार गांजा सप्लायर को दबोचा


एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत इतने माह से फरार गांजा सप्लायर को दबोचा
 बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बीकानेर में फैल रहे नशे को रोकने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन माह से फरार चल रहे एक मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जब्बार भूट्टा (34) पुत्र अनवर अली, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, भूट्टा का बास (पीएस सदर, बीकानेर) लंबे समय से फरार चल रहा था और गांजा सप्लाई के मामले में वांछित था।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल द्वारा की जा रही थी।
थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-फरोख्त में संलिप्त था और पिछले तीन महीनों से पुलिस की पकड़ से दूर था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला, उपनिरीक्षक रतनाराम, ललित सिंह, छगनलाल, हेमसिंह एवं संजू ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: