Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर संभाग: चाचा-भतीजे की एक ही दिन हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

Bansal
6 months ago
बीकानेर संभाग: चाचा-भतीजे की एक ही दिन हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

बीकानेर संभाग: चाचा-भतीजे की एक ही दिन हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
हनुमानगढ़। फेफाना क्षेत्र के गांव राजपुरिया में चाचा-भतीजे की एक ही दिन हार्ट अटैक से मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, राजपुरिया निवासी राजेंद्र सहारण गुरुवार को नोहर में अपनी बहन के घर भात भरने की रस्म में शामिल होने गए थे। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन रस्म पूरी होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। 

परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इसी दौरान गांव राजपुरिया में एक और दुखद घटना घटी। राजेंद्र सहारण के भतीजे सुरेंद्र सहारण, जो अपने घर पर ही मौजूद थे, की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत का कारण भी हार्ट अटैक बताया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: