यूजीसी-नेट की परीक्षाएं रद्द, नई तारीखें की गई जारी, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। यूजीसी-नेट की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। एनटीए ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बडिय़ों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था।
एनटीए ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। एनटीए ने 22 से 30 जून तक यूजीसी-नेट एग्जाम कराया था। एनटीए ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी। एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी। समिति ने पेपरों में कई तथ्य संबंधी, टाइपिंग और अनुवाद की गलतियां पाईं।
इसमें नाम गलत होना, किताबों के नाम बिगड़े हुए होना, सवालों का गलत तरीके से लिखा जाना, व्याकरण और विराम चिह्नों की गलतियां भी शामिल थीं।
समिति ने यह भी पाया कि पहले पूछे जा चुके सवालों में से एक बड़ी संख्या दोबारा पूछी गई थी। एनटीए ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इन तीन सब्जेक्ट्स की आंसर-की जारी नहीं की गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ