Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दीपावली से पहले मातम पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत

Bansal
2 weeks ago
दीपावली से पहले मातम पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत


ें दीपावली से पहले मातम पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत
 नोखा। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के सलुंडिया गांव में दीपावली के त्योहार पर उस समय गम का माहौल बन गया, जब एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार सलुंडिया गांव की रोही में बने एक नलकूप पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नलकूप के पास बनी पानी की डिग्गी में 15 वर्षीय कालूराम मेघवाल का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख पास मौजूद सुभाष मेघवाल उसे बचाने के लिए पानी की डिग्गी में उतर गया, लेकिन वह भी पानी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
धनतेरस के दिन हुए इस हादसे से सलुंडिया गांव में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: