Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बाइक सवारों को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

rk
1 month ago
बाइक सवारों को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत


बाइक सवारों को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव में सोमवार को हुए भीषण सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होकर सडक़ जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर बैरिकेड लगाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मुंडसर गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों शवों को नापासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मौके पर पहुंचे एएसआई कविंद्र कुमार ने बताया कि एक मृतक की पहचान रामसर निवासी के रूप में हो चुकी है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई और सडक़ जाम कर दिया। पूर्व सरपंच गोविंद राम मुंड और धर्मपाल मुंड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर बैरिकेड लगाने तथा गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक प्रशासन के उच्च अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता नहीं हो सकी थी, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: