खुलासा न्यूज,बीकानेर। नाबालिग से गैंगरेप की खबर सामने आयी है। घटना बुधवार रात को नोखा थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नोखा पुलिस थाने में दो युवकों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी जान-पहचान दोनों युवकों से हो गई थी, जो उसके घर के पास आते-जाते रहते थे। पीडि़ता के अनुसार, 21 मई को उसकी मां घर में सो रही थी और वो पेशाब करने बाहर आई थी।
तभी मकान के पीछे छिपे दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया।आरोप है कि दोनों उसे उठाकर दूर ले गए और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद एक युवक पेड़ों के पास ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरे युवक ने भी उसे जमीन पर पटक कर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे उसे उठाकर पंजाब ले जाएंगे। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ