Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बैंककर्मी दो बहनों को टैंकर ने कुचला, मौत, स्कूटी के परखच्चे उड़े

Bansal sadi
5 months ago
बैंककर्मी दो बहनों को टैंकर ने कुचला, मौत, स्कूटी के परखच्चे उड़े

 बैंककर्मी दो बहनों को टैंकर ने कुचला, मौत, स्कूटी के परखच्चे उड़े

नागौर में बेकाबू टैंकर ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों बहनें निजी बैंक के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करती थीं। काम के सिलसिले में ही कस्टमर से मिलने के लिए जा रही थी, तभी टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सुरपालिया-खाबड़ियाना के पास सोमवार सुबह हुआ। सुरपालिया थानाधिकारी सुमन कुलहरी ने बताया - सुमन (25) और निरमा (24) नागौर जिले के बागरासर गांव की रहने वाली थीं। नागौर के एक निजी बैंक में फाइनेंस विभाग में कार्यरत थीं। सोमवार को वे अपने काम के सिलसिले में स्कूटी से बैंक के एक कस्टमर से मिलने जा रही थीं। 

इसी दौरान सुरपालिया-खाबड़ियाना के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों बहनें सड़क पर काफी दूर जा गिरीं। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल युवतियों को डेह CHC में ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। भाई नेमाराम ने सुरपालिया थाने में अज्ञात टैंकर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार टैंकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: