भैरूजी गली में भीड़ के बीच महिला के बैग से दो मोबाइल, सोने की चेन और हजारो रुपए चोरी
भैरूजी गली में भीड़ के बीच महिला के बैग से दो मोबाइल, सोने की चेन और हजारो रुपए चोरी
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में खरीदारी के दौरान एक महिला के बैग को काटकर उसमें रखे दो मोबाइल फोन, सोने की चेन और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना भैरूजी गली की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नत्थूसर गेट के बाहर निवासी नवदीप छंगाणी पुत्र आनंद कुमार छंगाणी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को उसकी अनसूया और माँ भैरूजी गली में खरीदारी करने गई थीं।
शाम करीब 4 बजे दोनों ने भैरूजी गली में कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वे भीड़ के बीच आगे बढ़ते हुए एक दुकान पर पहुंचीं। इसी दौरान पता चला कि उनके बैग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने काट दिया है। बैग की जांच करने पर उसमें रखे दो मोबाइल फोन, एक ओप्पो और दूसरा रेडमी, एक सोने की चेन मय पेंडल तथा 10 हजार रुपए नकद गायब मिले।
घटना के बाद परिवादी ने कोटगेट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच राधेश्याम उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ