क्लिक करते ही खाते से उड़े दो लाख रुपए
बीकानेर , बीकानेर। क्रिकेट मैच देखते समय मोबाइल पर आए एक लिंक पर क्लिक करना युवक को भारी पड़ गया। ठगों ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस का लालच देकर युवक के एसबीआई बैंक खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़त की रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हंसराज पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी फतेहपुर शेखावाटी, हाल बीएसएफ आवासीय कैम्पस बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 27 सितंबर 2026 को वह क्रिकेट
मैच देख रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर 99द्ग3ष्द्ध.ष्शद्व नाम से एक लिंक आया। लिंक के जरिए डिपॉजिट करने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस देने का लालच दिया गया।
उसने लिंक पर क्लिक किया तो योनो एप्लीकेशन में बंधन बैंक का खाता जुड़ गया। इसके बाद उसके एसबीआई खाते से ऑटोमेटिक तरीके से दो लाख रुपये डेबिट हो गए।
पीडि़त ने तत्काल एसबीआई बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर जयपुर से जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने के
बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई फूसाराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ