Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

जन-मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 को बारहगुवाड़ में, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी को रहेगा समर्पित

Bansal
6 hours ago
जन-मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 को बारहगुवाड़ में, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी को रहेगा समर्पित

जन-मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 को बारहगुवाड़ में, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी को रहेगा समर्पित

'राजस्थानी साहित्यिक परंपरा और बीकानेर' विषयक संगोष्ठी आयोजित

बीकानेर, 21 नवम्बर। जन मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 नवम्बर को बारह गुवाड़ में सायं 7.15 बजे से आयोजित होगा। यह आयोजन राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थानी के मूर्धन्य साहित्यकार शिवराज छंगाणी को समर्पित रहेगा। शनिवार को छंगाणी की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी 'राजस्थानी साहित्यिक परंपरा और बीकानेर' में यह निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम संयोजक इंजी. विपिन लढ्ढा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स एवं प्रसार के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर की पारंपरिक पाटा काव्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जन मन काव्य यात्रा शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक माह शहर के पाटों वाले मोहल्लों में कवि सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय कवि अपनी काव्य प्रस्तुतियां देते हैं।

प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि यह यात्रा इस वर्ष सितंबर से अगले वर्ष अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस बार शहर के आठ स्थानीय कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बीकानेर की समृद्ध मंचीय काव्य परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार डॉ. गौरी शंकर प्रजापत ने शिवराज छंगाणी के राजस्थानी साहित्य में योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने बीकानेर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा साहित्यकारों का साहित्य सृजन से जुड़ना सुखद और सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रतनलाल ओझा (रतना महाराज) ने कहा कि एक दौर में बीकानेर में रात-रातभर कवि सम्मेलन आयोजित होते थे। धीरे-धीरे हम इस परंपरा से दूर होने लगे, ऐसे में दोनों संस्थाओं की यह पहल इसे पुनर्जीवित करेगी।

पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने कहा कि शिवराज छंगाणी ने राजस्थानी साहित्य सृजन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। पार्षद गिरिराज जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन मंचीय काव्य परंपरा को नई पहचान देंगे। कोलकाता से आए डॉ. बी.के. शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बीकानेर की पाटा संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी। किशन ओझा ने शिवराज छंगाणी के साहित्यिक योगदान के साथ उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर पं. कालीचरण ओझा, विजय कुमार ओझा, दिनेश कुमार चूरा, सुशील छंगाणी सहित अन्य साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। इंद्र कुमार छंगाणी ने आभार व्यक्त किय।

शिविर में मौके पर बनाए 85 सेवानिवृत्त कार्मिकों के जीवित प्रमाण पत्र, रविवार को दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक होगा शिविर

केके पुरोहित की पुण्यतिथि के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

 

बीकानेर, 21 नवम्बर। केके पुरोहित स्मृति संस्थान तथा पुष्करणा हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिकों के जीवित प्रमाण पत्र बनाने के लिए शनिवार को नत्थूसर गेट के अंदर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 85 सेवानिवृत्त कार्मिकों के जीवित प्रमाण पत्र जनरेट किए गए। शिविर प्रभारी सुरेश व्यास ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक संस्कार एकेडमी, एमएम स्कूल के पास शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

प्रभारी रमेश व्यास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिकों को पेंशन का लाभ निरंतर जारी रखने के लिए अपना जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। वरिष्ठ नागरिकों को इसके लिए अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़े, इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में गौरव आचार्य, तुषार रंगा, शिवम आचार्य, संतोष व्यास, मुकेश थानवी, प्रियांशु आचार्य और संदीप पुरोहित सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।

केके पुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

केके पुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजकीय एमएम स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि केके पुरोहित ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध, सटीक और सुचारू रूप से संपादित कर एक मिसाल प्रस्तुत की। उनके द्वारा दी गई सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश दास पुरोहित ने की। इस अवसर पर डॉ. शमिंद्र सक्सेना, जुगल पुरोहित, राजेंद्र आचार्य और प्रभा शंकर रंगा ने केके पुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े संस्मरण साझा किए। इस दौरान शिविर में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

केके पुरोहित स्मृति संस्थान के शिवकुमार पुरोहित ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय पुरोहित ने केके पुरोहित से जुड़े विभिन्न संस्मरण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महेश दास पुरोहित, नवनीत व्यास, स्वरूप सिंह पुरोहित, शिवरतन देवड़ा, बालकिशन व्यास, भवानी सिंह, एड. सतीश शर्मा, महेश आचार्य और मनीष पुरोहित सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: