Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फायरिंग कर युवक की हत्या करने वाले 2-इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन राज्यों में काटी थी फरारी

Bansal sadi
4 months ago
फायरिंग कर युवक की हत्या करने वाले 2-इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन राज्यों में काटी थी फरारी


फायरिंग कर युवक की हत्या करने वाले 2-इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन राज्यों में काटी थी फरारी
बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थाना पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाहिद अली पर 10 हजार रुपए और रविंद्र खींचड़ पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
दरअसल, मामला 3 जुलाई 24 का है, जब सद्दाम और शाहरुख अपने परिवार के साथ शोभासर गांव में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर बीकानेर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद अलग अलग गाडिय़ों से बीस-तीस लोग उतरे और हमला कर दिया।इसमें सिकंदर, साजिद, सीताराम व प्रकाश के हाथल में पिस्टल और अन्य हथियार थे। हमले में शाहरुख पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।दोनों पर इनाम की घोषणाइस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने इनाम की घोषणा की थी। जाहिद अली पर 10 हजार रुपए और रविंद्र खीचड़ पर 15 हजार रुपए का इनाम रखा था। जाहिद अली श्रीगंगानगर का रहने वाला था। दोनों के फरार होने के बाद से तलाश की जा रही थी।तीन राज्यों में काटी थी फरारीपुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद जाहिद को सर्वोदय बस्ती से पकड़ा, वहीं रविंद्र खीचड़ को रावला श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया। हत्या के बाद दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में फरारी काटते रहे।पुलिस टीम में प्रोबेशनरी आरपीएस गौरव सारस्वत, एएसआई दीपक यादव, हेड कॉन्स्टेबल वासुदेव, लखविंद्र, कॉन्स्टेबल देवेंद्र, राम, संदीप, रघुवीर, सूर्यप्रकाश, रामनिवास और सुरजाराम की विशेष भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: