खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बढ़ती बाइक चोरियों के खिलाफ जेएनवीसी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र राठौड़ की टीम ने की है। इस सम्बंध में 16 सितंबर को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 15 सितंबर की रात को स्वर्ण जयंती फ्लैटों में से मेरी व पडोसियों की बाइक चोरी हो गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। जिसके बाद संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में जांच करते हुए विकास और त्रिलोकराम को गिरफ्तार किया। जिनसे पुछताछ के दौरान चोरी की गयी दो बाइक को बरामद किया गय वहीं आठ अन्य बाइक को भी बरामद किया गया। जो कि बीकानेर और सूरतगढ़ से चोरी की गयी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी इन बाइक को गांवो में कम दाम में बेचने की फिराक में थे। इस प्रकरण में दो अन्य को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ