नाकाबंदी मेंं हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देशी कट्टा, ङ्क्षजदा कारतूस और बाइक जब्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस थाना टीम ने थानाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में की है। मैनसर रामपुरा में पुलिस की नाकाबंदी थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रूकने का इशार किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल गयी।
संदिग्ध लगने पर दोनो की तलाश्ीा ली गयी तो दोनो के पास से अवैध देशी कट्टा और ङ्क्षजदा कारतूस मिले। थानाधिकारी आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनसर रामपुरा नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रोककर पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दोनो के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दस ङ्क्षजदा कारतूस, दो खाली खोल बरामद किए गए।
पुलिस ने गुजरात के रहने वाले अंकित सोनी और मैनसर के रहने वाले नाथुराम को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है साथ ही जांच की जा रही है कि हथियार आखिर किस लिए ले जा रहे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ