Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर गांव में युवक का अपहरण कर मारपीट करने और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसआई देवाराम के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। लूणकरणसर क्षेत्र में भी रात के समय एक घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन उस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में परिवादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र अन्नाराम, निवासी हेमासर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी के अनुसार, 1 सितंबर को पवन तावणियां पुत्र रमेश तावणियां, पंकज मोट पुत्र संतोष और तीन-चार अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर आए थे। उस समय वह दुकान में बैठा था। 

आरोप है कि आरोपी पिस्टल दिखाकर उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद परिवादी के पुत्र कन्हैयालाल ने 12 लाख रुपए आशीष बोहरा के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचाए। आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे आरोपी पीड़ित को गाड़ी से उसके घर के बाहर फेंककर चले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: