Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर कृषि भूमि बेचने का आरोप, दो आरोपी  गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर कृषि भूमि बेचने का आरोप, दो आरोपी  गिरफ्तार

बीकानेर: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर कृषि भूमि बेचने का आरोप, दो आरोपी  गिरफ्तार

बीकानेर। जिले की बज्जू थाना पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कृषि भूमि का मुख्तारनामा व बेचानामा पंजीबद्ध करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए तथा उसके नाम की कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेजों का पंजीकरण करवाया।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रानू प्रकाश उर्फ राणु पुत्र नेमीचंद निवासी सुजानदेसर और शिवनारायण पुत्र बिशनाराम निवासी नापासर को गिरफ्तार किया है।

फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि का बेचानामा करवाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने सुरेशचन्द्र गोयल के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए। इसके बाद इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सुरेशचन्द्र गोयल के नाम दर्ज कृषि भूमि का मुख्तारनामा और बेचानामा पंजीबद्ध करवाया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की कथित संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच
पुलिस मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से लेकर भूमि के दस्तावेजों का पंजीकरण करवाने तक के घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी के साथ झंवरलाल, जोगेन्द्र और किशन पुलिस टीम में शामिल रहे। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान जारी है। मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: