Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ट्रेनिंग के दौरान दो वायुसेना विमान टकराए, चारों पायलटों की मौत

Bansal
6 hours ago
ट्रेनिंग के दौरान दो वायुसेना विमान टकराए, चारों पायलटों की मौत

ट्रेनिंग के दौरान दो वायुसेना विमान टकराए, चारों पायलटों की मौत

फिलीपींस। फिलीपींस में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटना दोपहर 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुई। दोनों विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे, तभी उनके बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक विमान का मलबा सैन्यकर्मियों के बैरक के पास जा गिरा।
घटना के बाद फिलीपीन वायुसेना ने एहतियाती कदम उठाते हुए SF-260 विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। जांच पूरी होने और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही इन विमानों को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
SF-260 इटली में निर्मित प्रशिक्षण विमान हैं, जिनका इस्तेमाल वायुसेना के पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है। फिलीपींस ने वर्ष 2010-11 के दौरान इटली की कंपनी से ऐसे 18 विमान खरीदे थे। फिलीपीन सेना लंबे समय से अपने सैन्य साजो-सामान को आधुनिक बनाने में जुटी है, लेकिन बजट की कमी के कारण कई योजनाओं में देरी हो रही है।
दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच फिलीपींस के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान चार पायलटों की मौत का यह हादसा देश की वायुसेना के लिए बड़ा झटका है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: