Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार तीन साल से फरार आरोपी को जोधपुर से पकड़ा

Bansal
6 hours ago
डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार तीन साल से फरार आरोपी को जोधपुर से पकड़ा

 

डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार तीन साल से फरार आरोपी को जोधपुर से पकड़ा
नोखा।  नोखा में डोडा पोस्त छिलका मामले तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। दोनों कार्रवाई पांचू थाने की है। इनमें तीन साल से फरार सहीराम बिश्नोई और ट्रक ड्राइवर घनश्याम मेघवाल शामिल हैं।
टैंकर से पकड़ा था 14 क्विंटल डोडा पोस्त
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया- पहला मामला पांचू थाने का है। 3 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने जयसिंहदेसर मगरा से मुंजासर जाने वाली सडक़ पर टैंकर को रोककर जांच की थी। टैंकर से 14 क्विंटल 8 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त का छिलका मिला था। पुलिस ने मौके से कैलाश को गिरफ्तार किया था, जबकि सहीराम फरार हो गया था।
जोधपुर के पाल से आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर नोखा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक कुशलाराम और कॉन्स्टेबल तेजाराम ने सहीराम बिश्नोई को जोधपुर के पाल रोड स्थित श्रीराम अस्पताल के पास से पकड़ा। वो विष्णु नगर, थाना कापरडा, जिला जोधपुर ग्रामीण का निवासी है।
दूसरी कार्रवाई पांचू थाने के एक मामले में हुई। 8 अगस्त 2026 को भारतमाला सडक़ पर रोही सरय पांचू में हीराराम जाट के कब्जे से 19 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त का छिलका मिला था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि मादक पदार्थ की सप्लाई कक्कू, थाना पांचू निवासी घनश्याम मेघवाल ने की थी।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर घनश्याम अपने ठिकाने से फरार था। दीपावली के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण और कॉन्स्टेबल तेजाराम की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल तेजाराम की विशेष भूमिका रही।
कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और नोखा वृत्ताधिकारी जरनेल सिंह कर रहे थे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: