Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, घर में फेंके थे पेट्रोल बम

1 month ago
बीकानेर: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, घर में फेंके थे पेट्रोल बम

बीकानेर: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, घर में फेंके थे पेट्रोल बम 

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने नत्थूसर गेट के बाहर एक घर पर पेट्रोल बम फेंकने, आग लगाने और जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नत्थूसर गेट के बाहर रहने वाले विजय कुमार सियोता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई की रात करीब 12:30 बजे मोंटू, विकास, मनोज, अमित, पूनमचंद और सुनील सहित 5-7 बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए।

इन सभी के हाथों में गंडासे, तलवारें, सरिये और पेट्रोल से भरी बोतलें थीं। बदमाशों ने बोतल में आग लगाकर घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ और घर के दरवाजे व अंदर आग लग गई। बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। एसएचओ कविता पूनिया ने बताया कि इस मामले के दो आरोपी राजीव नगर निवासी विनीत गोयल उर्फ मोंटू (22) और नत्थूसर बास निवासी दुष्यंत कुमार तंवर (22) को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: