परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तेज बहाव के पानी ने ली जेठ और बहु की जान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। रविवार को एक ही परिवार में दो लोगों की मौत हो जाने और दुखों का पहाड़ टूटने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के खरतवास गांव से जुड़ी है। जहां पर बहु को बचाने के लिए नहर में कूद जेठ की भी बहु के साथ मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांव के प्रेमसिंह के खेत में राजूराम और उनकी बहू धापा देवी मूंगफली की फसल की निराई-गुड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान धापा देवी नहर से पानी निकालने गई थी।
नहर से पानी निकालते समय धापा देवी का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। उनकी चीख सुनकर राजूराम तुरंत मौके पर पहुंचा और धापा देवी बचाने के लिए बिना देर किए नहर में कूद गया। हालांकि, नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय गोतखारों ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ