Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कहर बनकर बरपें हादसे, एक ही दिन हादसों में 12 की मौत, पढ़ें खबर

Bansal sadi
2 months ago
कहर बनकर बरपें हादसे, एक ही दिन हादसों में 12 की मौत, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। मंगलवार को दिनभर हादसो में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गयी। राजस्थान के अलग-अलग जिलों हुए दर्दनाक हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बालोतरा में हादसे में एक ही परिवार के चार सग्गे भाईयों की मौत हो गयी। बारां मे एक ही परिवार के चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। जयपुर में टैंकर ने माँ-बेटे को कुचल दिया। पाली में कार के अनियंत्रित होने से जीजा-सीला की मौत हो गयी। 

 

बालोतरा में चार सग्गे भाईयों की मौत
मंगलवार को बालोतरा में चार सग्गे भाईयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। बालोतरा जिले के पाटोदी क्षेत्र में कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। कोडूका निवासी उदाराम, रेखाराम, जोगाराम और विशनाराम कार से कालेवा की ओर जा रहे थे कि परेऊ-गिड़ा की ओर से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस कार को करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

जयपुर में ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला
जयपुर के सीकर रोड स्थित नींदड़ मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मूलत: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी और वर्तमान में हरमाड़ा के मनसा माता नगर निवासी संगीता कंवर और उनके 17 वर्षीय बेटे सूर्यप्रताप सिंह की मौत हो गई। ट्रेलर के कुचलने से मां का सिर धड़ से अलग होकर कुछ दूरी पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर मां का दिल कुछ मिनट तक धड़कता रहा।संगीता कंवर इकलौते बेटे सूर्यप्रताप  के साथ रह रही थी, जबकि पति विजय सिंह मैसूर में काम करते हैं। संगीता नींदड़ के पास गारमेंट फैक्टरी में काम करती थीं। 

 

मासूम को बचाने में डूबे दादी, चाचा और दो भाई
बारां जिले में शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं, जब पांच साल के मासूम को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के ही चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। छबड़ा क्षेत्र के गुगोर गांव में मंगलवार को इफ्तियार अली की बेटी की शादी थी। घर में मेहमानों की आवाजाही और खुशियों का माहौल था। शादी में शामिल होने आए छीपाबड़ौद निवासी गुड्डी बाई, पत्नी रशीद खां, बेटा सलाम (22), पोता समीर, नवासे अरमान और यूनुस  पार्वती नदी पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान समीर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दादी गुड्डी बाई पोते को बचाने उतरी तो बेटे सलाम ने भी मां के पीछे नदी में छलांग लगा दी। दोनों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी गहराई में डूबने लगे। उन्हें बचाने अरमान और यूनुस भी पानी में उतर गए। पास मौजूद अन्य लोगों ने समीर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाने गए दादी, पिता और दो फुफेरे सगे भाइयों की जान चली गई। चार जनों की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।

 

 

पाली में कार खाई में पलटी, जीजा-साली की मौत
पाली के सदर थाना क्षेत्र के पाली-जोधपुर हाईवे स्थित मंडिया बायपास पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दूसरी लेन में पहुंच गई और फिर खाई में गिरकर पलट गई।  जोधपुर निवासी आनंद कुमार जीनगर  अपनी पत्नी आशा जीनगर  और साली संतोष के साथ सुबह करीब छह बजे कार से सिरोही के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब सात बजे मंडिया बाइपास पुलिया से लगभग एक किलोमीटर आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सड़क किनारे खाई में गिर गई और पलट गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार चालक आनंद कुमार जीनगर और संतोष खत्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आशा जीनगर को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: