खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चल रही नियमों के विरूद्ध टैक्सियों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैक्सियों को सीज किया है। यह कार्रवाई आईजी बीकानेर, एसपी बीकानेर के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा की गयी। पुलिस टीम ने बीकानेर में संचालित तीन पहिया सवारी टैक्सियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद चैकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने बीकानेर में तीन पहिया टैक्सियों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक टेक्सियों को सीज किया है। जो कि नियमों के विरूद्ध थी और दस्तावेजों में कमियां थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ