खुलासा न्यूज, बीकानेर। थाना स्तर पर टाप-10 में चिन्हित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जसरासर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 26 जुलाई को परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और वीडियो फोटो बना लिए। जिसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और थानाधिकारी राकेश स्वामी के निर्देशन मेंं कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हदां क्षेत्र में रहने वाले शंकरलाल पुत्र मुरलीराम को गिरफ्तार किया हे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ