Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादल छाने से हीटवेव से राहत मिली

rk
Yatra.com
2 months ago
राजस्थान के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादल छाने से हीटवेव से राहत मिली

राजस्थान के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादल छाने से हीटवेव से राहत मिली

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए। मौसम में इस बदलाव से दिन में गर्मी थोड़ी कम रही और हीटवेव से भी राहत रही।

मौसम विभाग ने राज्य में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने और उसके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इन दो सिस्टम के असर से राज्य में अगले दो सप्ताह गर्मी भी सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर में तापमान लगातार 40 से 41 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था, जो गिरकर 39.4 डिग्री पर दर्ज हुआ।

चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी 37.7 डिग्री, जैसलमेर-भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर-उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, बारां-डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 36.7 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री, सिरोही में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गंगानगर में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हुई, यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में सुबह से मौसम में हल्का बदलाव रहा। यहां आसमान में हल्के बादल छाए और दोपहर में धूप कमजोर रही। दोपहर से देर शाम तक हल्की धूलभरी हवा चली। दोपहर में हल्के बादल छाने से जयपुर में तापमान में मामूली गिरावट हुई।

जयपुर के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा के अलावा बीकानेर और सीकर, झुंझुनूं के कुछ एरिया में भी यही स्थिति रही।

एक दूसरा वेदर सिस्टम 19 मार्च से फिर एक्टिव होगा, जिसका असर 19 से 21 मार्च तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है, जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी भी हो सकती है। इन दोनों सिस्टम के असर से राज्य में 23-24 मार्च तक राज्य में गर्मी सामान्य रह सकती है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: