Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर से फिर तीन युवतियों व एक नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट, परिजनों में हुई चिंता, मोबाइल फोन बंद

Bansal
6 hours ago
बीकानेर से फिर तीन युवतियों व एक नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट, परिजनों में हुई चिंता, मोबाइल फोन बंद


बीकानेर से फिर तीन युवतियों व एक नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट, परिजनों में हुई चिंता, मोबाइल फोन बंद
 बीकानेर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले काफी समय से अचानक लड़कियां व युवतियां गायब हो रही है प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही हुई है जिससे  ये जानकारी सामने आ सके कि आखिर शहर से रोजाना लड़कियां व युवतियां कहा गायब हो रही है। बज्जू के फूलासर बड़ा, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों में परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती घर से निकली, सडक़ पर मिले वाहन के निशान
बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात युवती परिवार के साथ घर पर सो रही थी। रात 12 बजे के बाद वह घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार, युवती घर से करीब 300 मीटर दूर ग्रेवल सडक़ तक पैदल पहुंची। रिपोर्ट में सडक़ पर वाहन के चढऩे के निशान मिलने का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। जांच हेड कांस्टेबल अमित कुमार कर रहे हैं।
खाजूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने मुनीराम पुत्र हरिराम, निवासी 33 केजेडी, खाजूवाला को नामजद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 14 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच हेड कांस्टेबल हेमराज कर रहे हैं।
नाबालिग घर से निकली, पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार, उसकी बेटी 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। जांच एएसआई टीकूराम कर रहे हैं।
युवती घर से गायब, मोबाइल बंद आने की जानकारी
नापासर थाना क्षेत्र में महिला ने अपनी पुत्री के घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, युवती 13 अक्टूबर को बिना बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। जांच उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। चारों मामलों में पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: