Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह चोरी की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार

6 hours ago
बीकानेर में इस जगह चोरी की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार

बीकानेर में इस जगह चोरी की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार

बीकानेर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे चोरी की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को सफाई कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। आरोपी स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल, पर्स व अन्य सामान चुराने की फिराक में थे। स्टेशन के कर्मचारियों को युवक की गतिविधियों पर पहले से संदेह था। साथ ही कई दिनों से युवकों पर नजर रखे हुए थे।

जीआरपी एसएचओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने युवकों को पकड़ने के बाद जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी के हवाले युवकों को कर दिया। पकड़े गए संदिग्धों में राहुल वाल्मीकि, संजय नायक और पूनमचंद शामिल हैं। आरोपियों से दो मोबाइल बरामद हुए है, जो चोरी के होने की आशंका है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: