Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: दो दिन में हजारों अभ्यर्थी देंगे भर्ती परीक्षा, 57 परीक्षा केंद्र बनाए

rk
Yatra.com
2 weeks ago
बीकानेर: दो दिन में हजारों अभ्यर्थी देंगे भर्ती परीक्षा, 57 परीक्षा केंद्र बनाए

बीकानेर: दो दिन में हजारों अभ्यर्थी देंगे भर्ती परीक्षा, 57 परीक्षा केंद्र बनाए

बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित यह परीक्षा बीकानेर जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 54 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार (9 मई) को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) भर्ती परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक ही पारी में होगी, जिसमें 18 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, रविवार (10 मई) को कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) परीक्षा दो पारियों सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और परीक्षा से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। परीक्षा कार्य से गैरहाजिर रहने या लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों और उनके नियंत्रण अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कई केंद्रों पर नियुक्त शिक्षकों द्वारा अन्य कार्यों का हवाला देकर ड्यूटी में न आने की बात सामने आई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। इस दो दिवसीय परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 1200 वीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी कार्मिकों को वीक्षक सहित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समय पर पहुंचें: परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र में प्रवेश के लिए मूल प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: