Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कंपनी कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को भेजा जेल

Bansal
6 hours ago
बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कंपनी कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को भेजा जेल


बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कंपनी कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को भेजा जेल
बीकानेर। बकाया बिजली बिलों की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने पहुंचे बीकेसीईएल  कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम और फिरोज को गत बुधवार को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया।
घटना भुट्टों के बास स्थित मोहर्रम चौकी के पास की है। इस संबंध में कंपनी के कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित ने पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित, सुपरवाइजर मोहम्मद रियाज और हेल्पर मिस बाहुल बकाया बिजली बिलों की वसूली एवं कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सद्दाम, सिकंदर तथा 10-12 अन्य लोगों ने कथित रूप से कर्मचारियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि संबंधित उपभोक्ताओं पर तीन बिजली कनेक्शनों का कुल 4 लाख 84 हजार 570 रुपये बकाया था। इनमें एक व्यावसायिक कनेक्शन पर 1 लाख 2 हजार 557 रुपये तथा दो घरेलू कनेक्शनों पर क्रमश: 52 हजार 853 रुपये और 3 लाख 29 हजार 160 रुपये बकाया थे। बार बार नोटिस देने के बावजूद बिल राशि जमा नहीं करा रहे थे। इसके बाद कनेक्शन काटने के लिए कंपनी की टीम मौके पर पहुँची। एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सद्दाम और फिरोज व एक नाबालिग को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 
मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: