बीकानेर रूट की ये ट्रेन रहेगी डायवर्ट, बदले मार्ग से होगा संचालन
बीकानेर रूट की ये ट्रेन रहेगी डायवर्ट, बदले मार्ग से होगा संचालन
बीकानेर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर जंक्शन-प्रधान खांटा रेलखंड के मध्य स्थित मुगमा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई प्रमुख ट्रेनें बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के चलते सियालदाह-अजमेर और सियालदाह-बीकानेर रूट की गाड़ियों के संचालन मार्ग में बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर एक्सप्रेस 24 और 27 सितंबर को सीतारामपुर जंक्शन-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस 24 और 25 सितंबर को बीकानेर से रवाना होकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-मानपुर-नवादा-किऊल-झाझा-सीतारामपुर जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ