बीकानेर: पीबीएम में इस विभाग को आधुनिक सुविधाओं से कर रहे लैस, ये है वजह
बीकानेर: पीबीएम में इस विभाग को आधुनिक सुविधाओं से कर रहे लैस, ये है वजह
बीकानेर। संभाग भर के मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारियों और चोटों के आधुनिक इलाज के लिए 30 बेड का अलग स्पाइन इंजरी सेंटर तैयार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को करीब 4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। पहले इस सेंटर को एफ वार्ड में डेवलप किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन मरीजों की सहूलियत, आधुनिक उपकरणों की स्थापना और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए अब इसके लिए अलग से समर्पित सेंटर बनाने की कवायद की जा रही है। पीबीएम अस्पताल का न्यूरोसर्जरी विभाग बीकानेर और आसपास के विशाल क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के अंतर्गत स्पाइन सेंटर को लगातार आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वर्तमान में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एक समर्पित ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह चालू है, जहां रीढ़ की हड्डी की जटिल से जटिल सर्जरी सुचारू रूप से की जा रही हैं। इसके अलावा मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सप्ताह में चार दिन स्पाइन ओपीडी की सुविधा भी दी जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ