Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

Bansal
4 months ago
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट 

 
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 मई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक 29 और 30 मई को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

जारी चेतावनी के अनुसार 28 मई को जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, दौसा, भरतपुर और डीग सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी हुई है। 29 मई को पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, बूंदी, डीग, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सीकर जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में भी 50-60 KMPH की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: