Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, जिला परिषद के लिए 6 बजे तक  75.28% हुआ मतदान

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, जिला परिषद के लिए 6 बजे तक  75.28% हुआ मतदान

बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, जिला परिषद के लिए 6 बजे तक  75.28% हुआ मतदान

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को लूणकरणसर, रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान हुआ। सायं 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद के लिए कुल 75.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिले में कुल 3,41,622 मतदाताओं में से 2,57,187 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो लूणकरणसर में सबसे अधिक 77.13 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1,52,034 मतदाताओं में से 1,17,271 ने वोट डाले।

वहीं रीड़ी में कुल 86,558 मतदाताओं में से 63,536 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 73.40 रहा। श्रीडूंगरगढ़ में कुल 1,03,030 मतदाताओं में से 76,380 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 74.13 दर्ज किया गया।

तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 2,57,187 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके साथ ही तृतीय चरण का मतदान संपन्न हो गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: