Khulasa Online
Breaking
• बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: चोरो ने सूने मकान में सेंधमारी कर लाखो के जेवरात किए चोरी

rk
2 months ago
बीकानेर: चोरो ने सूने मकान में सेंधमारी कर लाखो के जेवरात किए चोरी

बीकानेर: चोरो ने सूने मकान में सेंधमारी कर लाखो के जेवरात किए चोरी 

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 33 में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक सबीर पुत्र बसीर खां अपने परिवार सहित यहां रहता था। वह कुछ माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गया हुआ है, जबकि उसकी पत्नी अपने पीहर गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मंगलवार शाम सबीर की बहन घर में पानी का जल लगाने पहुंची तो दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। फोन पर सबीर की पत्नी ने बताया कि अलमारी में सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: