ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल, पीबीएम रेफर
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के नाथवाना गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।
टाइगर फोर्स के राकेश मूंड ने बताया कि नाथवाना निवासी रेवंतराम पुत्र मोडू राम मेघवाल बाइक से खेत जा रहा था। इसी दौरान गांव में उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगो ने घायल रेवंतराम को लूणकरणसर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ