बीकानेर: थार गाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का बनाया वीडियो!
बीकानेर: थार गाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का बनाया वीडियो!
बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीकानेर निवासी युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लूणकरणसर थाना क्षेत्र की रहने वाली उसकी एक सहेली ने उसे ब्यूटी पार्लर में बाल सेट करवाने के लिए बुलाया था। इसके बाद वापस लौटते समय उसे कानाराम नामक युवक के साथ थार गाड़ी में बीकानेर छोड़ने के लिए भेज दिया गया।
युवती ने आरोप लगाया कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर आरोपी कानाराम और उसके एक अन्य सहयोगी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने दोनों पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच सीओ रणवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ