Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राह चलते युवक का  रास्ता रोककर जानलेवा हमला बोलकर लूटपाट कर भागे

Bansal sadi
6 months ago
राह चलते युवक का  रास्ता रोककर जानलेवा हमला बोलकर लूटपाट कर भागे


राह चलते युवक का  रास्ता रोककर जानलेवा हमला बोलकर लूटपाट कर भागे
श्रीकोलायत । गजनेर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीडि़त रामनिवास निवासी अक्कासर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन पर कुछ युवकों ने उस समय हमला किया जब वे बाजार जा रहे थे।घटना 2 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे की है। रामनिवास अपनी मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे, तभी ग्राम पंचायत के पास अक्कासर निवासी राधाकिसन और किस्तुराराम पुत्र गणेशाराम मेघवाल ने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया।
​लोहे की चेन और लाठियों से हमला
आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मोटरसाइकिल की लोहे की चेन, बेल्ट और लाठियों से रामनिवास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रामनिवास के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। जब पीडि़त ने मदद के लिए मोबाइल से फोन करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनका फोन छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।
​अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज-
गंभीर हालत में घायल रामनिवास को उनके बड़े भाई दीनदयाल और बाबूलाल ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनके सिर पर सात टांके आए हैं। पीडि़त का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच हेड कॉन्स्टबल सोनाराम को सौपी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: