बीकानेर के इन भाजपा नेताओं को मिली निकाय चुनावों में प्रभारियों की जिम्मेदारी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने बीकानेर संभाग में प्रभारियों की घोषणा कर दी है। बीकानेर संभाग मुख्यालय सहित बीकानेर संभाग में प्रभारियों की घोषणा की गयी है। जिसमें बीकानेर जिले के कई नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।
बीकानेर शहर में ओम सारस्वत और महावीर स्वामी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं देहात में देशनोक नगर पालिका में पूनाराम चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ में धर्मवीर पुजारी, नोखा में सुनील यादव, खाजुवाला में ओ.पी. महेन्द्रा, लूणकरणसर में शिव स्वामी, नापासर में राजेन्द्र शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं बीकानेर के नेताओं को भी कई जिलों में प्रभारी बनाया गया है। जिनमें श्रीगंगानगर के गंगानगर के परिषद में रामगोपाल सुथार, अनूपगढ़ में अखिलेश प्रताप ङ्क्षसह, सादुलशहर में भूपेन्द्र शर्मा, विजयनगर में अनिल शुक्ला, करणपुर में नारायण चौपड़ा, पदमपुर में कुंभाराम सिद्ध, संगरिया में गोपाल गहलोात, बीदासर में देवकिशन मारू को प्रभाी बनाया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ