Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फसल बीमा के नाम पर 9 करोड़ गटकने की थी तैयारी, ऐनवक्त पर पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल

Bansal sadi
3 months ago
फसल बीमा के नाम पर 9 करोड़ गटकने की थी तैयारी, ऐनवक्त पर पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल

 फसल बीमा के नाम पर 9 करोड़ गटकने की थी तैयारी, ऐनवक्त पर पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल

हनुमानगढ़। राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ जिले में कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर करीब 9 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी करने की तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के दखल से पूरे मामले पर रोक लग गई। मामला सामने आने के बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया और जांच के दायरे में आए किसानों के खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सामने आई गड़बड़ी की जांच के लिए कृषि मंत्री गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले के पल्लू स्थित स्टेट बैंक की शाखा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधक अंकुश मिगलानी से उक्त 162 किसानों का फसल बीमा करने के उपरांत अपलोड की गई गिरदावरी मांगी तो शाखा प्रबंधक ने बैंक में यह उपलब्ध नहीं होने की बात कही। फसल बीमा योजना में बड़े पैमाने पर उजागर हुई गड़बड़ी को लेकर कृषि मंत्री ने जब प्रबंधक से सवाल किया तो वह उसका जवाब संतोषजनक तरीके से नहीं दे पाए। इस पर मंत्री कुछ पल के लिए बिफर पड़े।

किरोड़ीलाल ने प्रबंधक से यहां तक कह दिया कि मंत्री के कहने पर दस्तावेज नहीं दिखाओगे तो थानेदार को तो बताओगे। मौके पर मौजूद थानेदार से कहा कि आप ही इनसे पूछ लो, कैसे बिना गिरदावरी इन्होंने बीमा कर दिया। मामले को गंभीर बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बिना कृषि भूमि की जमाबंदी के किसानों के नाम पर बीमा पॉलिसियां जारी कर दी गई। करोड़ों रुपए के क्लेम की तैयारी कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मामला सामने नहीं आता तो सरकारी योजनाओं के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो जाता।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: