Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, दोनो पक्ष ने करवाया आमने सामने क्रॉस मामला दर्ज

Bansal sadi
3 months ago
दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, दोनो पक्ष ने करवाया आमने सामने क्रॉस मामला दर्ज


दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, दोनो पक्ष ने करवाया आमने सामने क्रॉस मामला दर्ज
 बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के हिम्मटसर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आमने-सामने मुकदमे दर्ज हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में हिम्मटसर निवासी गोविंदराम (गोनपनकशन) पुत्र मदनलाल माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 26 मई की रात करीब 9 बजे दुलाराम, जगदीश, किशन, गोपी सहित अन्य लोगों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और 1500 रुपए की नकदी छीन ली गई।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दुलाराम पुत्र पूणाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसी दिन शाम करीब 8 बजे शिव झंवर, गोपीकिशन माली और अन्य लोगों ने खेत की पगडंडी से गुजरने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और लाठी से चोट पहुंचाने के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। एक मामले में मारपीट और नकदी छीनने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में मारपीट के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: