Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: मकान और दुकान में लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

rk
6 hours ago
बीकानेर: मकान और दुकान में लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर: मकान और दुकान में लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर
 
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम मार्केट के पास कमला मार्केट वाली गली में एक दुकान और मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस संबंध में श्रीराम मार्केट के पास कमला मार्केट वाली गली निवासी महेंद्र कुमार छाजेड़ (56 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद छाजेड़ ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान और मकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 1 लाख 12 हजार रुपये नकद, जबकि घर से 15 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां तथा चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात का पता चलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शाहरुख उर्फ़ कानकटिया के खिलाफ  बीएनएस की धारा 305(ए) एवं 331(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: