बीकानेर: चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 9 हजार रुपए किए बरामद
बीकानेर: चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 9 हजार रुपए किए बरामद
बीकानेर। नापासर पुलिस ने बस में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 9 हजार रुपए बरामद किए हैं। थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देश पर एएसआई कविंद्र कुमार ने पंजाब के गीदड़वा गांव की 33 वर्षीय महिला को दस्तयाब किया।
पुलिस के अनुसार, जसरासर निवासी ओमप्रकाश सोनी और गंगाशहर निवासी मोबीना बस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश सोनी के बैग से करीब 100 ग्राम वजनी चांदी का नेकलेस चोरी हो गया। मोबीना के बैग से 9 हजार रुपए नकद चुराए गए थे।
पुलिस ने मोबीना के चोरी हुए 9 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। हालांकि, ओमप्रकाश सोनी का चांदी का नेकलेस अभी तक बरामद नहीं हुआ है और उसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में महिला कांस्टेबल माया और सुलोचना की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ