सेना के कड़े सुरक्षा प्रबंधो के बावजूद मंदिर और दरगाह में चोरी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार चोरों की धमाचोकड़ी जारी है। सेना के सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद भी चोर बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही खबर महाजन पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। सेना के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद अज्ञात चोरों ने मंदिर से पीतल की घंटियां चुरा लीं। जानकारी के अनुसार फायरिंग रेंज के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अजय ग्रेवाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में बने मंदिर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
यह मंदिर सेना द्वारा संचालित है, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। दिन के समय भी क्षेत्र में सेना के जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोर चोरी कर फरार होने में सफल रहे। चोरी की घटना सामने आने के बाद सेना अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और महाजन पुलिस थाने में परिवाद प्रस्तुत किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। रेंज एरिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ