Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रसार का सम्मान समारोह आयोजित, हरख बीकाणा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया सम्मानित

Bansal sadi
3 months ago
प्रसार का सम्मान समारोह आयोजित, हरख बीकाणा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया सम्मानित

खुलासा न्यूज, बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार को बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया गया। 
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे।

 

 बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने की तथा कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। सरकार की रीति-नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व इसी विभाग पर है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का कार्य चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण भी है। प्रसार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की सेवा करने वाले दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों का सम्मान करना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है।

 


विशिष्ट अतिथि विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों का सदैव सम्मान होता है। प्रसार द्वारा सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 


प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि वर्ष 2019 से जनसंपर्क सम्मान प्रदान करने का यह क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संभागीय कार्यालयों को सुदृढ़ करने तथा नवसृजित जिलों में जनसंपर्क अधिकारियों के पद सृजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 


समारोह में घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक श्री गोपाल शर्मा को प्रदान किया गया। इसी प्रकार किशन कुमार व्यास 'आजाद स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड विभाग की पूर्व सहायक निदेशक वीना करमचंदाणी तथा दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सामरिया (बगवाड़ा) को अर्पित किया गया।
इस दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता 'हरख बीकाणा के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेंद्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग में सदैव बीकानेर का बेहतर प्रतिनिधित्व रहा है। 

 

 

सम्मानित होने वाले जनसंपर्क कर्मियों के अभिनंदन पत्रों का वाचन नितिन गोयल, प्रियांशु आचार्य एवं राजाराम स्वर्णकार ने किया। जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।  समारोह में श्याम पंचारिया, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, डॉ. अजय जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, एड. बसंत आचार्य, जितेंद्र व्यास, सुधीश शर्मा, निशु लिम्बा, राजेंद्र भार्गव, विजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: